'संभोग से समाधि की ओर' की दास्तां बतायेगी जिस्म2

इन दिनों चारों ओर केवल एक ही फिल्म 'जिस्म 2' की चर्चा हो रही है, वजह है फिल्म की अभिनेत्री एडल्ट स्टार सन्नी लियोन। फिल्म की निर्देशिका महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट होंगी।

फिल्म के बारे में बात करते हुए फिल्मकार महेश भट्ट ने कहा कि 'जिस्म 2' में हम गुरू रजनीश की लिखी कहानी 'संभोग से समाधि की ओर' को दिखाने की कोशिश करेंगे। चूंकि फिल्म का विषय़ बहुत हॉट है इसलिए हमने बोल्ड अदाकारा सन्नी लियोन को इस फिल्म के लिए चुना है।

सन्नी इस तरह के किरदार करने की आदी है इसलिए हमें उनके साथ काफी मेहनत नहीं करनी पड़ेंगी। फिल्म के हीरो के बारे में खुलासा ना करते हुए महेश भट्ट ने कहा कि अभी कई नामों पर चर्चा चल रही है लेकिन अभी तक किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है।

वैसे अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि फिल्म के लिए जॉन अब्राहम को साइन किया जा सकता है। आपको बता दें कि फिल्म में कई न्यूड सीन होंगे। फिल्म का पहला पोस्टर ही काफी धमाकेदार रहा है जिसे देखने के लिए इतने लोगों ने लॉग इन किया कि वेबसाइट ही क्रैश हो गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X