'जिस्म 2' को लेकर नया विवाद मुंबई मेयर ने कहा 'हटाओ पोस्टर'

खबर है कि मुंबई के मेयर को लेगिस्लेटिव काउंसिल की सदस्य विद्या चावन ने एक लेटर लिखा था। उसमें उन्होंने मुंबई की सरकारी बसों पर लगाए गए 'जिस्म 2' के पोस्टर्स के गंदे और भद्दे होने की बात लिखी है। साथ ही लिखा है कि महिलाओं और बच्चों के लिए सार्वजनिक जगहों पर लगे इन कामोत्तेजक पोस्टरों को देखना बहुत शर्मनाक होता है इसलिए उन पोस्टरों को निकलवा देना चाहिए। इस खत को पाते ही मेयर ने बेस्ट बसों के प्रशासक को लिखा कि जल्द से जल्द बसों पर लगे 'जिस्म 2' के इन पोस्टरों के खिलाफ एक्शन लिया जाए। "
देखें जिस्म 2 के वो पोस्टर जिनपर उठा है विवाद
मेयर प्रभू ने बताया "लगभग सभी बसों पर लगे ये पोस्टर बहुत ही भद्दे हैं। उनकी तरफ देखना मेरे लिए बहुत ऑक्वर्ड है। विद्या चावन की बात की इस तरह के पोस्टर्स सोशल लाइफ को डिस्टर्ब करते हैं सही है। किसी भी सामाजिक संगठन के लिए ये उचित नहीं है कि वो इस तरह के पोस्टर अपनी प्रोपर्टी पर लगाए। इसलिए मैने तुरंत ही बेस्ट को खत भेजकर उनके चेयरमैन अशोक पाटिल को बुलाया था।"
दूसरी तरफ अशोक पाटिल ने बेस्ट के पूरे स्टाफ को पोस्टर्स निकालने का आदेश दे दिया है। उन्होने बताया "मैने स्टाफ को कह दिया है कि इस तरह के भद्दे पोस्टर का बेस्ट का सहारा नहीं मिलेगा।" साथ ही पाटिल ने एटवर्टाइसिंग कांट्रेक्टर को भी कह दिया है कि अब से इस तरह के पोस्टर ना लगाएं।


Click it and Unblock the Notifications











