संगीत पर सरहदों का पहरा नहीं होता

इस बार अली फिल्म के दो गीतों में अपनी आवाज देंगे। पूजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि वह उनके दोस्त अली अजमत की आभारी है कि उन्होंने जिस्म 2 में दो गीतों को अपनी आवाज दी है। अपनी बात पूरी करते हुए पूजा लिखती हैं कि अली ने साबित कर दिया है कि वीजा होने ना होने से संगीत पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।
अजमत लोकप्रिया बैंड जुनून के प्रमुख गायक हैं। उन्होंने पूजा के निर्देशन में बनी पहली फिल्म पाप के गीत गरज बरस में भी अपनी आवाज दी थी।
गौरतलब है कि जिस्म 2 से भारतीय मूल की कनाडाई एक्ट्रेस सन्नी लियोन भी बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत कर रही हैं। जिसके चलते इस फिल्म ने कईयों की नींद उड़ा दी है।


Click it and Unblock the Notifications