100 करोड़ क्लब के लिए नहीं बनी है जिस्म 2: पूजा भट्ट

Jism 2
मुंबई। सन्नी लियोन, रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह की फिल्म जिस्म 2 रिलीज होने से पहले तो हिट करार दे दी गई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर आने के बाद सन्नी का जादू कुछ दिनों तक तो दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल हुई लेकिन वीकेंड खत्म होते होते इसका जादू भी खत्म होता जा रहा है। अब फिल्म सफल नहीं हुई तो निर्देशक को कुछ तो वजह देनी है तो पूजा भट्ट ने कहा कि उन्होने 100 करोड़ क्लब के लिए ये फिल्म नहीं बनाई है।

फिल्म ने रिलीज होने के बाद कुछ दिनों में भारत में तकरीबन 20 करोड़ का बिजनेस कर लिया लेकिन विदेशी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया। और अब फिल्म के ना चलने पर पूजा ने कहा कि उन्होने जिस्म 2 को 100 करोड़ क्लब के लिए नहीं बनाया है।

जिस्म 2 के ना चलने की एक और वजह है फिल्म से उन सीन्स को काट दिया जाना जिनका प्रयोग फिल्म के प्रचार के समय किया गया था और जिन्हें देखकर लोगों के मन में फिल्म को देखने की बेसब्री और बढ़ गई थी। अब अगर नाम बड़े और दर्शन छोटे होंगे तो जाहिर है जनता जनार्दन का गुस्सा तो निकलेगा ही। सो इस बात को कोर्ट तक पहुंचा दिया गया और एक नया विवाद फिल्म से जुड़ गया।

वैसे पूजा ने तो पूरी कोशिश की थी जिस्म 2 को स्पाइसी बनाने की लेकिन उनकी इस कोशिश के बीच आ गई सेंसर बोर्ड की कैंची। और फिर तो फिल्म के कुछ स्पाइसी सीन्स काट दिये गए और बिना स्पाइस परोस दिया गया सन्नी का जिस्म। तो अब पूजा पर एक यही कहावत लागू होती है 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे'।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X