विदेशों में फ्लॉप है सन्नी का 'जिस्म'
बैंगलोर। भारत में जहां रिलीज होने के पहले ही दिन से 'जिस्म 2' ने 7.5 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया है वहीं विदेशों में यह फिल्म फ्लॉप साबित हो रही है। तरन आदर्श ने ट्विटर पर लिखा है कि यूएस यूके और ऑस्ट्रेलिया में 'जिस्म 2' ने पूरे वीकेंड में मात्र 20लाख का बिजनेस किया है।
विदेशी मार्केट में सन्नी लियोन के जिस्म का जादू कुछ खास कमाल नहीं दिखा रहा है। इसकी एक वजह ये भी हो सकती है कि विदेशों में जहां सब कुछ खुला होता है ऐसे में 'जिस्म 2'' छिपा छिपाकर सब कुछ दिखाने की पूजा भट्ट की ट्रिक वहां के लोगों को समझ नहीं आ रही। इंडिया में तो सिर्फ प्रिव्यू के दिन यानि की 2 अगस्त को ही 'जिस्म 2 ने एक करोड़ का बिजनेस कर लिया था और विदेशों की मेन मार्केट में यह तीन दिनों में औसत से भी कम का बिजनेस कर पाई।
'जिस्म 2' के रिव्यूज पर जाएं तो सभी क्रिटिक्स ने इस फिल्म को एक्टिंग के मायने में बहुत ही कमजोर बताया है। साथ ही रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह की एक्टिगं को भी कुछ खास बेहतर नहीं बताया। पूजा की फिल्म की कहानी को भी कमजोर बताते हुए फिल्म के स्क्रीनप्ले को भी बहुत धीमा बताया गया है। कुछ लोगों का कहना है कि 'जिस्म 2', 'मर्डर 2' और 'जन्नत 2' की तुलना में काफी बेहतर बिजनेस कर रही है। इस बात सुनकर सन्नी संग पूजा और डिनो मोरिया काफी खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications












