सेंसर की कैंची चली और निराश कर गई सन्नी की 'जिस्म 2'!
अब सवाल ये उठता है कि अगर वो सीन्स फिल्माए गए थे तो कहां गए? इन बातों का सिर्फ एक ही जवाब जहन में आता है कि कहीं सेंसर बोर्ड ने उन बोल्ड सीन्स पर कैंची तो नहीं चला दी। बताया जा रहा है कि फिल्म से 40 मिनट तक की क्लिपिंग सेंसर बोर्ड द्वारा काटी गई है। क्योंकि वो सीन्स कुछ ज्यादा ही उत्तेजक थे। जब 'जिस्म 2' को सेंसर बोर्ड द्वारा 'ए 'सर्टिफिकेट दिया गया तब पूजा भट्ट सेंसर बोर्ड से काफी नाराज हो गई थीं। और साथ ही उन्होने कहा था कि जब दिल्ली बैली फिल्म का गाना डीके बोस सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया तो फिर उनकी फिल्म में ऐसा क्या था। साथ ही उन्होने कहा की शायद सेंसर बोर्ड डीके बोस गाने के शब्दों का अर्थ नहीं समझ पाए थे।
पूजा भट्ट ने तब अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए ट्विटर का सहारा लिया और अपनी फिल्म के अनसेंसर्ड गाने और प्रोमो ट्विटर पर अपलोड करने की बात कही। उसके बाद उन्होने ट्विटर पर सबसे पहले 'जिस्म 2' के अनसेंसर्ड गाने और प्रोमो रिलीज किए जिन्होने ट्विटर पर काफी पसंद किया गया और फिल्म को रिलीज होने से पहले ही हिट कहा जाने लगा। हर कोई उन प्रोमो और गानों को देखकर फिल्म को देखने को बेताब हो उठा लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई और लोग सिनेमाहॉल पहुंचे तब पता चला की असल में तो वो सीन्स और दृष्य फिल्म में थे ही नहीं।
फिल्म को देखकर लोग निराश हुए और साथ ही इस बात को कोर्ट तक भी पहुंचाया गया है। खैर कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म का जो 40 मिनट का क्लिपिंग काटा गया है उन्हीं में प्रोमो के लिए यूज किए गये सीन्स शामिल होंगे। 'जिस्म 2' रिलीज होने से पहले भी विवादों में घिरी हुई थी और रिलीज होने के बाद भी विवादों से इसका पीछा नहीं छूट रहा।


Click it and Unblock the Notifications












