'जिस्म 2' का पहला दिन और 7.5 करोड़ का बिजनेस

Jism 2
मुंबई। बिजनेस एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर के जरिये 'जिस्म 2' के बिजनेस के बारे में बताते हुए कहा कि गुरुवार को अपने प्रिव्यू दिन ही फिल्म ने 1 करोड़ का बिजनेस किया और शुक्रवार को अपने रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 7.5करोड़ का। देखा जाए तो अब तक की बेहतरीन ओपनिंग वाली फिल्मों में 'जिस्म 2' ने अपना नाम शामिल कर लिया है।

तरन आदर्श ने ट्वीट किया 'जिस्म 2' गुरुवार प्रिव्यूज 1 करोड़, शुक्रवार 7.5 करोड़ बेहतरीन। तरन आदर्श ने तो फिल्म को बेहतरीन फिल्मों की श्रेणी में रख दिया है लेकिन फिल्म क्रिटिक्स के अनुसार फिल्म ज्यादा दिन नहीं चलने वाली। भले ही पूजा भट्ट ने जी तोड़ मेहनत की है फिल्म को सेक्सी और हॉट सीन्स से भरने की जिसकी वजह से पहले ही दिन से सिनेमाहॉलों के बाहर हाउस फुल का बोर्ड लग गया लेकिन इसके बावजूद क्रिटिक्स का कहना है कि सिर्फ कुछ दिनों में ही इस जिस्म का जादू दर्शकों के सिर से उतर जाएगा।

फिल्म के अच्छे बिजनेस को देखकर फिल्म की निर्देशक पूजा भट्ट, निर्माता महेश भट्ट और उनके साथी डिनो मोरिया के साथ फिल्म के कलाकार सन्नी लियोन, रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह काफी खुश हैं। सभी ने ट्विटर के जरिये अपनी खुशी को जाहिर किया है। सन्नी ने ट्वीट किया है "मुझे बताया गया है कि 'जिस्म 2' ने 'मर्डर 2' से ज्यादा बिजनेस किया है। थैंक यू इंडिया मुझे अपनाने के लिए। अब फिल्म के प्रोमो पर मैं वापस जा रही हूं।"

'जिस्म 2' फिल्हाल बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है हो सकता है कि 100 करोड़ वाली फिल्मों में यह भी शामिल हो जाए लेकिन अभी ये मंजिल काफी दूर है। देखते हैं कि सन्नी लियोन का जादू वक्त के साथ और बढ़ता है या उतर जाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X