जिस्म-2 मल्लिका शेरावत के लिए बड़ा ब्रेक

सच पूछिए तो मल्लिका के लिए यह काफी बड़ा ब्रेक होगा। उनकी पिछली कई फिल्में या तो फ्लॉप रहीं, या वो साइड रोल में आयीं और या वो सेकेंड ग्रेड की फिल्मों में दिखीं, जिनमें लीड हीरोइन का खास रोल नहीं था। 2004 में फिल्म मर्डर के बाद मल्लिका की एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस में धमाका नहीं कर सकी। जाहिर है, मल्लिका भी मर्डर का टैग लगाए-लगाए बोर हो गई हैं।
2005 में बचके रहना रे बाबा, 2006 में प्यार के साइड इफेक्ट, शादी से पहले, डरना जरूरीर है, 2008 में दशावतारम, अगली और पगली, मान गए मुगल-ए-आज़म आदि फिल्मों में मल्लिका लीड रोल में तो थीं, लेकिन इन फिल्मों की कहानियां ऐसी थीं कि लीड हीरोइन के हिट होने का कोई स्कोप नहीं था, लिहाजा मल्लिका बॉक्स ऑफिस पर धमाके नहीं कर सकीं। इनमें से कई फिल्में सेकेंड ग्रेड की लो बजट फिल्में भी थीं। वेलकम में साइड हीरोइन का किरदार मल्लिका ने काफी अच्छा निभाया, लकिन उसके बाद हिस्स में मेन किरदार होने के बावजूद वो फ्लॉप हो गईं।
अब अगर पूजा भट मल्लिका को साइन कर लेती हैं, तो मल्लिका के लिए जिस्म-2 काफी बड़ी चुनौती होगी। और हां मल्लिका को इसके बाद बड़ा ब्रेक मिलना भी आसान नहीं होगा, क्योंकि आप सिर्फ अपने जिस्म की बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा दिन तक टिक नहीं सकतीं। लिहाजा मल्लिका को अपने अभिनय और डायलॉग डिलीवरी में काफी मेहनत करनी होगी।
खैर आपका क्या कहना है, जिस्म-2 में बिपाशा की जगह मल्लिका को लेना कितना सही रहेगा? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।


Click it and Unblock the Notifications











