अभिनेता किशोर नांदलस्कर का कोरोना के चलते निधन, बॉलीवुड में पसरा 'सन्नाटा'

गोविंदा की फिल्म जिस देश में गंगा रहता है के 'सन्नाटा' को लोग आज भी भूले नहीं होंगे। 'सन्नाटा' यानी किशोर नांदलस्कर, जिन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों से लेकर मराठी फिल्मों में काम किया, लेकिन आज ये चिराग बूझ गया है। बॉलीवुड जगत के किशोर नांदलस्कर का मंगलवार दोपहर कोरोना के चलते निधन हो गया। इस खबर को पाकर फैंस के साथ साथ तमाम सेलेब्स को भी झटका लगा।

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी इस बारे में ट्वीट किय। उन्होंने बताया कि मराठी व हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता किशोर नांदलस्कर का कोरोना वायरस के चलते देहांत हो गया है। वह पिछले दो हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे और कोरोना से लड़ रहे थे। साथ ही उन्होंने परिवार के लिए शोक व्यक्त किया।

वहीं मनोज बाजपेयी ने भी ट्वीट किया। किशोर नांदलस्कर के जाने पर दुख जताया। ये खबर शाम आते आते सोशल मीडिया पर खासा फैल गई। फैंस उन्हें उनकी फिल्मों के जरिए याद करने लगे।

ऑक्सीजन लेवल भी कम हो गया था

ऑक्सीजन लेवल भी कम हो गया था

मीडिया से बात करते हुए किशोर के पोते ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे अभिनेता का कोविंड सेंटर पर निधन हो गया। कलाकार को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी और ऑक्सीजन लेवल भी कम हो गया था।

मराठी फिल्मों की शान रहे हैं किशोर

मराठी फिल्मों की शान रहे हैं किशोर

बॉलीवुड की तरह किशोर नांदलस्कर ने मराठी सिनेमा में काफी काम किया है जिसमें से गाव थोर पुढारी चोरा, जरा जपुन करा, हैलो गंधे सर, भविष्याची ऐशी तैशी जैसे कई फिल्में शुमार हैं।

बॉलीवुड फिल्में

बॉलीवुड फिल्में

किशोर की बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो वह वास्तव, सिंबा, खाकी, सिंघम जैसी फिल्मों में छोटे छोटे किरदारों के जरिए दर्शकों को एंटरनेट करते आए हैं।

गोविंदा के 'सन्नाटा'

गोविंदा के 'सन्नाटा'

गोविंदा के साथ किशोर की फिल्म जिस देश में गंगा रहता है खासा चर्चित फिल्म है। इस फिल्म में उन्होंने 'सन्नाटा' जैसा कॉमेडी रोल निभाया था जिसके लिए वह खासा जाने जाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X