Jio World Plaza Opening Event: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के मॉल ओपिनिंग इवेंट पर सितारों का लगा मेला

Jio World Plaza Opening Event

Jio World Plaza Opening Event: देश के सबसे बड़े और अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की मॉल जियो वर्ल्ड प्लाजा की बीती रात अपोनिंग हुई थी। इस शानदार इवेंट में अंबानी परिवार के अलावा क्रिकेटर्स और बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पहुंचे। सोशल मीडिया पर जमकर इस इवेंट के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

जियो वर्ल्ड प्लाजा मॉल इवेंट में सेलेब्स-

मुकेश और नीता ने 31 अक्टूबर को मुंबई में सबसे बड़े मॉल जियो वर्ल्ड प्लाजा की ओपनिंग की। जल्द ही मॉल सबसे लिए खुल जाएगा, यह देश का सबसे बड़ा मॉल होने वाला है।

हर बार की तरह इस बार भी मॉल ऑपनिंग इवेंट काफी खास रहा। कई सारे बॉलीवुड सितारे, किक्रेटर्स और उद्योगपति इस खास इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान हसीनाओं का खास अंदाज देखने को मिला।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान भी इस इवेंट में पहुंचे। जियो वर्ल्ड प्लाजा के इवेंट पर भी सलमान खान का जलवा देखने को मिला। इस दौरान सलमान खान ब्लैक जैकेट और ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्राउन पैंट्स में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण वेस्टर्न लुक में नजर आईं। उन्होंने इस खास इवेंट पर ऑफ शोल्डर ग्रे रंग की ड्रेस चुनी, जिसके साथ उन्होंने लॉन्ग बूट कैरी किये। गले में डायमंड नेकलेस पहने और बालों को बांधे हुए दीपिका का ये मैसी लुक देखने लायक है।

स इवेंट में एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी शामिल हुईं, इस दौरान वह ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। इस आउटफिट के साथ आलिया भट्ट ने अपने बालों को खुला रखा हुआ है। आलिया का यह लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

आलिया भट्ट के अलावा, सोनम कपूर, शहनाज गिल, रणवीर सिंह, मॉनी रॉय, माधुरी दीक्षित, कटरीना कैफ कई सारे सितारों ने इस इवेंट में अपने शानदार अंदाज से चार चांद लगा दिए। सोशल मीडिया पर सितारों की कई वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं।

अंबानी का जियो वर्ल्ड प्लाजा सबसे बड़ा मॉल-

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का मॉल जियो वर्ल्ड प्लाजा देश के सबसे बड़े मॉल में आता है। देश के सर्वश्रेष्ठ बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने 31 अक्टूबर को मुंबई में सबसे बड़े मॉल जियो वर्ल्ड प्लाजा की ओपनिंग की। अब 1 नवंबर से ये शानदार मॉल पब्लिक के लिए खुल जाएगा।

आपको बता दे, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित ये मॉल 7.50 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। यह मॉल सिर्फ देखने में ही लग्जरी नहीं, बल्कि यहां मिलने वाली चीजें भी काफी लग्जरी होंगी। इसमें बलेनसिएज, कार्टियर, लुई वितों, वर्साची, वेलेंटिनो, मनीष मल्होत्रा, अबू जानी, संदीप खोसला, पॉटरी बार्न, गूची और EL&N कैफे सहित दुनिया के कई दूसरे महंगे और टॉप ब्रांड अवेलेबल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X