साहिब बीबी ...के सेक्स दृश्यों से जिम्मी भी घबराये
फिल्म माचिस और मुहब्बतें में अपने प्रभावशाली अभिनय से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता जिम्मी शेरगिल इन दिनों निर्माता-निर्देशक तिग्मांशु धुलिया की आने वाली फिल्म 'साहिब बीबी और गैंगस्टर रिटर्नस' को लेकर काफी चर्चित और उत्साहित हैं।
जिम्मी शेरगिल ने कहा कि यह भूमिका मेरी अब तक की निभायी सारी भूमिकाओं से काफी अलग है, मैं फिल्म में साहब के रोल में हूं जिसके पास हेकड़ी छोड़कर और कुछ नहीं है। व्हीलचेयर पर बैठ कर मैंने एक हारे हुए लेकिन अकड़ू साहब का रोल निभाया है जो कि काफी चुनौती पूर्ण रहा।
जिम्मी शेरगिल ने कहा कि लेकिन तिंग्माशू ने मेरी काफी मदद की।फिल्म के सेक्स सींस करने में तो मेरे भी पसीने छूट गये लेकिन डायरेक्टर साहब ने अपनी क्षमता से मुझसे वो भी करवा लिये उम्मीद करता हूं कि फिल्म 'साहिब बीबी और गैंगस्टर रिटर्नस' लोगों को काफी पसंद आयेंगी।
मालूम हो कि फिल्म 'साहिब बीबी और गैंगस्टर रिटर्नस' 8 मार्च, 2013 को प्रदर्शित होगी। फिल्म में जिम्मी शेरगिल, माही गिल, रणदीप हुड्डा, सोहा अली खान और इरफान खान लीड रोल में हैं।फिल्म में माही गिल और सोहा अली खान के अंतरंग दृश्य अभी से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। देखते हैं कि जिम्मी शेरगिल, इरफान, माही और सोहा के बोल्ड अंदाज में से किसके लुक और भूमिका को ज्यादा दर्शकों को प्यार मिलता है?


Click it and Unblock the Notifications












