'संदेश प्रधान फिल्मों में काम करूंगा'

हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'अ वेडनेसडे' में अपने अभिनय से खासी ख्याति बटोरने वाले जिमी इससे पहले भी 'माचिस', 'मुंबई मेरी जान', 'हासिल' और 'यहां' जैसी फिल्मों में सशक्त अभिनय कर चुके हैं।
जिमी ने कहा कि सार्थक संदेश लोगों तक पहुंचाने वाली फिल्मों में अभिनय करना उन्हें पसंद है।
उन्होंने कहा, "यदि दर्शक एक फिल्म को देखने के लिए दो घंटे और लगभग 200 रुपये खर्च करता है तो हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम दर्शक का पूरा मनोरंजन करें।"
जिमी ने कहा कि यदि फिल्म की कहानी पूर्णतया यर्थाथ पर ही आधारित होती है तो भी दर्शक बोर हो जाते हैं, इसलिए मनोरंजन को फिल्म में शामिल करना आवश्यक होता है।


Click it and Unblock the Notifications