'जिम्मी जिम्मी आजा आजा', जब संसद में बिल की घोषणा करते हुए अनुराग ठाकुर गाने लगे गाना, वीडियो वायरल

jimmy-jimmy-aaja-aaja-anurag-thakur-sings-while-announcing-anti-piracy-bill-opposition-angry

Anurag Thakur sings while announcing anti-piracy Bill: सिनेमैटोग्राफ संशोधन बिल 2023 राज्यसभा के बाद अब लोकसभा में भी पास हो गया है। विपक्षी दलों के हंगामे के बीच सोमवार (31 जुलाई) को लोकसभा में इस बिल को वॉयस वोट के जरिए पास कर दिया गया। फिल्म इंडस्ट्री सालों से इस बिल की मांग कर रही थी।

इस बिल पर अपनी बात रखते वक्त केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में गाना भी गा दिया, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। अपने भाषण के दौरान उन्होंने जिम्मी-जिम्मी आजा आजा और आई एम ए डिस्को डांसर गाना गाया, जिसे सुनकर आसपास बैठे सांसद मुस्कुराने लगे।

भाषण के दौरान मंत्री ने गाया मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म का गाना

फिल्म पाइरेसी को लेकर अपने भाषण में ठाकुर ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां कहानी सुनाने की प्रथा रही है और भारत के पास वह सब उपलब्ध है जो इस देश को दुनिया का 'कंटेंट हब' बना सकता है। आज दुनिया की बड़ी से बड़ी फिल्मों का पोस्ट-प्रोडक्शन का काम हिंदुस्तान में होता है, ऐसे में फिल्म जगत को एक बहुत बड़े अवसर के रूप में देखना चाहिए और एक बहुत बड़ी ताकत के रूप में देखना चाहिए। इसी दौरान उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती की फिल्मों के चर्चित गाने जिम्मी-जिम्मी और आई एम ए डिस्को डांसर गाना गाया।

यह बिल क्रेंद्र सरकार को पावर देती कि वो सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफाइड फिल्मों को एग्जामिन कर सकती है। इसके अलावा जो फिल्में सेंसर बोर्ड के पास होल्ड हैं, उन्हें लेकर भी ऑर्डर जारी कर सकती है। वहीं, कानून के मुताबिक अब फिल्म पाइरेसी करते पकड़े जाने पर 3 साल तक की जेल और फिल्म की लागत का 5% जुर्माना लगेगा।

More from Filmibeat

Read more about: anurag thakur bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X