जीजा-साली ने इस हरियाणवी गाने पर किया ऐसा मटक-मटक के डांस, शादी में बाराती भी बनाने लगे मुंह, देखें Video

Viral Video: हरियाणवी गाने का ट्रेंड चल रहा है। शादी पार्टी में या तो पंजाबी गानों पर लोग नाचना पसंद करते हैं या फिर हरियाणवी गानों की धूम मचती है। बात जब हरियाणवी गानों की आती है तो सपना चौधरी के गाने सबसे आगे रहते हैं।
वायरल हो रहा ये वीडियो
सपना के गाने चटक-मटक, बालम, हवा कसूती के साथ ही हाल ही में उनके आए गाने 'मटक चालूंगी' को भी काफी पसंद किया जाता है। लोग सपना के गानों पर नाचने के लिए उत्साहित रहते हैं। वहीं हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जीजा साली मिलकर सपना चौधरी के गाने मटक चालूंगी पर ऐसा डांस करते नजर आते हैं को लोग तो हैरान ही रह गए हैं।
जीजा साली ने किया जबरदस्त डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जीजा और साली मिलकर मटक चालूंगी गाने पर ऐसा जोरदार और फुर्तीला डांस करते हैं पार्टी में आए मेहमान भी उन्हें देखते रह जाते हैं। बता दें कि यह वीडियो विक्की कालरा के सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया गया है।
इस वीडियो पर कमेंट सेक्शन बंद है, लेकिन इस वीडियो पर हजारों की संख्या से लाइक किया जा रहा है और जमकर शेयर भी किया जा रहा है। बता दें कि इस वीडियो पर 10 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
पिछले साल रिलीज हुआ था सपना का ये गाना
आपको बता दें कि सपना चौधरी के इस गाने को पिछले साल 19 दिसंबर को रिलीज किया गया था। इस गाने में सपना हरियाणवी लिबास में नजर आ रही हैं इस गाने में उनके साथ अमन जाजी नजर आ रहे हैं। इस गाने को राज मावर ने कंपोज किया है। गुलशन म्यूजिक ने म्यूजिक दिया है।
राज मावर और मनीषा शर्मा ने इस गाने को गाया है। बता दें कि इस गाने को देसी रिकॉर्ड्स नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने पर अभी तक 3.3 लाख व्यूज आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











