..................... Jiah Khan and Sooraj pancholi and many more live in relationships - Hindi Filmibeat

सूरज-जिया की तरह ये भी हैं लिव इन कपल्स, बस अंजाम अलग है!

सूरज पंचोली और जिया खान जिनकी लव स्टोरी आजकल काफी चर्चा में है और ये भी कहा जा रहा है कि ये लोग लिव इन रिलेशनशिप में भी रह रहे थे। लेकिन अलग होने के बाद ये दर्द जिया खान ना झेल सकीं और उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म कर ली लेकिन वहीं बॉलीवुड के कई कपल्स हैं जो कि लिव इन में रहे लेकिन आज उनमें से कुछ शादी के बंधन में बंध गये और कुछ अलग हो गये। जो शादी के बंधन में बंध गये उनमें से भी कुछ आज अलग होकर जीवन गुजार रहे हैं। लेकिन अलग होने के बाद भी ये खुश हैं और अपनी जिंदगी बिना किसी परेशानी और बिना किसी दुख के गुजार रहे हैं।

सूरज पंचोली और जिया के रिश्ते में जो कुछ भी हुआ और जिया ने जो भी कदम उठाया वो वाकई काफी गलत था। प्यार जिंदगी में बहुत जरुरी है लेकिन जिंदगी प्यार से ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसे किसी के भी लिए खत्म करना बहुत ही गलत है। जिया ने प्यार को ही अपनी जिंदगी समझा और प्यार के लिए अपनी जिदंगी खत्म कर दी। लेकिन आज उसकी जिदंगी के खत्म हो जाने के बाद लोगों के जहन से भी धीरे धीरे ये नाम मिट जाएगा। और जिया-सूरज की तस्वीर उन सेलिब्रिटी कपल्स के साथ जुड़ जाएगी जो कि लिव इन में रहने के बाद अलग हो गये। लेकिन बस इस कपल की कहानी का अंजाम कुछ अलग रहा।

बॉलीवुड में कई ऐसे कपल्स हैं जो कि हमारे देश की सभ्यता (जो कि लिव इन रिलेशनशिप को आज भी स्वीकार नहीं कर पाई है) को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गये और अपने पार्टनर्स के साथ लिव इन में रहने का फैसला कर बैठे। इस फैसले ने उनकी जिंदगी को बदल दिया।

आइये जानते हैं ऐसे कौन कौन से कपल्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X