पक्षियों को बचाने में लगी जिया

By Staff

Jiah Khan
बालीवुड अभिनेत्री जिया खान फिल्‍म गजिनी की सफलता के बाद अब पक्षियों को बचाने के अभियान में लग गयी है। जिया जल्‍दी ही पेटा के पक्षी बचाओं अभियान के प्रचार में दिखाई देंगी। यह प्रचार मकर संक्राति के अवसर पर जनता के सामने आ जाएगा।

जिया खान अपनी साहसी छवि के लिए जानी जाती है फिल्‍म निशब्‍द में उनके बोल्‍ड अभिनय को देखकर सभी आश्‍चर्यचकित रह गए थे। अब फिल्‍म गजिनी के सफल होने पर जिया खान की लोकप्रियता में काफी वृद्धि है।

इस लोकप्रियता का फायदा अब सेवा के कार्य में लगाने जा रही है। जिया खान इस प्रचार में नारा ''Cut the Glass coated Manja, Not Birds'' Wings' लगांएगी।

इस प्रचार में जिया खान ऐसी ड्रेस में दिखाई देंगी जो घायल पक्षी की तरह दिखाई देगी। इस प्रचार को छायाकार फारूख छोटिया ने बनाया है।

इस प्रचार को मकर संक्राति के अवसर पर जारी किया जाएगा क्‍योंकि इस दौरान लोग पतंग उड़ाते है। पतंग उड़ाने के लिए लोग जिस ग्‍लास से बने धागे का इस्‍तेमाल करते है वह कटने पर पेड़ों और बिजली के खंभो पर उलझ जाता है जिससे पक्षीयों के पंख कट जाते है।

इस तरह हर साल हजारों की संख्‍या में पक्षीयों की जान जाती है। इस तरह जिया इस धागे के खिलाफ में अभियान चलाकर पक्षियों की जान बचाना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X