जिया की मौत का कारण था उनका रुका हुआ करियर!

फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां लोग बहुत कुछ जीत भी जाते हैं और बहुत कुछ हार भी जाते हैं। जिया खान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। अपने रुके हुए करियर का बोझ ना उठा पाने के चलते जिया खान ने खुदखुशी कर ली। जिया खान के जाने के बाद से पूरा बॉलीवुड उन्हें लेकर बातें कर रहा है लेकिन वहीं जिया कल जब जिंदा थीं तब कोई उन्हें पूछता तक नहीं था। बॉलीवुड की यही तो खास बात है कि जिंदा रहते हुए जो कभी खबरों में नहीं आते वो मरने के बाद सुर्खियां छोड़ जाते हैं। जिया खान आज खबरों की सुर्खियों में हैं और अगले कुछ दिनों तक ये नाम लोगों की जुबां पर रहेगा।

जिया खान बॉलीवुड की एक खूबसूरत एक्ट्रेस थीं। अमिताभ बच्चन के साथ रामगोपाल वर्मा की फिल्म निशब्द से बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस एंट्री करने वाली जिया खान एक बहुत ही खुशमिजाज किस्म की लड़की थीं। जिया खान के सोमवार की रात अपने घर में पंखे से लटककर खुदखुशी करने की खबर के बाद से उनकी मौत के पीछे वजह क्या थी इसपर बातें हो रही हैं। जिया खान की मां राबिया अमिन ने मीडिया को बताया कि जिया खान रविवार को हैदराबद गयी थीं किसी ऑडीशन के लिए।

ऑडीशन में जिया खान कुछ खास नहीं कर पाईं इस बात से वो बेहद दुखी थीं। जिया खान ने अपनी मां से कहा कि उन्हें लगता है कि उनका बॉलीवुड करियर आगे नहीं बढ़ रहा है। खबर तो ये भी है कि रिया खान बॉलीवुड छोड़कर इंटिरियर डिजाईन में जाना चाहती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X