जिया खान की हत्या हुई थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवालिया निशान!

आज पूरे तीन महीने बाद अभिनेत्री जिया खान सुसाईड केस में नया मोड़ आ गया है.. जिया की मां राबिया अमीन ने ऐसे 10 सबूतों के आधार पर कहा कि उसकी बेटी जिया की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या थी। जिया के वकील ने राबिया के सबूतों को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस पहले दिन से ही इसे खुदकुशी बता रही है। जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक जिया के शव के कई फोटो मिले हैं जिसमें उसके शरीर पर बहुत सारे चोट के निशान है इसीलिए बांबे हाईकोर्ट से राबिया ने गुहार लगायी है कि जिया खान केस की जांच सीबीआई से करायी जाये।

अगर यह बातें सही है तो जिया खान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सावलिया निशान लगता है कि जिसमें कहा गया है कि जिया की मौत दम घुटने से हुई है और उनके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे।

मालूम हो अभिनेत्री जिया खान ने 3 जून की रात को अपने घर में फांसी लगा ली थी। जिया के आत्महत्या की वजह क्या है इसको जानने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही हैं तो वहीं जिया की मां राबिया ने जिया के प्रेमी सूरज पंचोली पर ही सनसनी खेज आरोप लगाये थे । राबिया ने कहा है कि सूरज ने जिया को इस्तेमाल करके छोड़ दिया था जिसकी वजह से जिया ने आत्महत्या की है।

जिया सूरज पंचोली के बच्चे की मां बनने वाली थी, सूरज ने जान-बूझकर उसका गर्भपात करवाया था, जिसकी वजह से जिया डिप्रेशन में थी। गौरतलब है कि सूरज पंचोली, अभिनेता आदित्य पंचोली और अभिनेत्री जरीना वहाब के बेटे हैं जिन्हें इस कारण न्यायिक हिरासत में भी रखा गया था फिलहाल वह जमानत पर बाहर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X