जिया खान की मौत पर आखिर बोले अमिताभ बच्चन!
जिया खान जिनकी हाल ही में हुई मौत को लेकर पूरे बॉलीवुड में हलचल मची हुई है और जिनकी खुदखुशी से हर कोई स्तब्ध है को लेकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कुछ बोलने की स्थिति में ही नहीं है। जिया खान की खुदखुशी की खबर आने के बाद ही अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया था कि उन्हें यकीन नहीं आ रहा है कि जिया खान ने ऐसा कुछ कर दिया है। उसके बाद कल यानी 5 जून को मुंबई में सोनी टीवी के एक इवेंट के दौरान अमिताभ बच्चन मीडिया से मुखातिब हुए और उन्होंने जिया खान के बारे में पूछने पर अपने दिल की बात जाहिर की। अमिताभ ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इस बारे में क्या कहें।
अमिताभ बच्चन से मीडिया ने पूछा कि बॉलीवुड में यंग लोगों के आने और डिप्रेशन का शिकार हो जाने पर उनका क्या कहना है। इसपर मीडिया का इशारा समझते हुए अमिताभ बच्चन ने सीधे ही जिया खान के बारे में बोलते हुए कहा कि पिछले दिनों जिया खान के साथ जो कुछ भी हुआ वो वाकई काफी शॉकिंग था। युवा इंडस्ट्री में काफी सपने लेकर आते हैं काफी उम्मीदें लेकर आते हैं और जब कभी ये उम्मीदें पूरी नहीं हो पातीं तो वो निराश हो जाते हैं। जिया खान के बारे में डिस्कस नहीं किया जाए तो बेहतर होगा क्योंकि मुझे खुद नहीं पता कि मैं क्या कहूं।
जिया खान की मौत पर अभी तक किसी भी तरह का कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आया है। जिया खान की मौत क्यों हुई आखिर वो कौन सी वजह थी जिसके चलते जिया खान ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी ये किसी को नहीं पता। आइये जानते हैं कि जिया खान की मौत को लेकर अभी तक कौन सी बातें सामने आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications