..................... Jiah Khan suicide: Suraj Pancholi will go to jail till June 27 - Hindi Filmibeat

जिया सुसाइड केस: 27 जून तक सूरज पंचोली न्यायिक हिरासत में

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में मुख्य आरोपी सूरज पंचोली अब 27 जून तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। आज तक वह पुलिस हिरासत में थे। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले जिया की मां ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड से लगातार फोन आ रहे हैं कि वह सूरज पर लगे सारे आरोपों को वापस लें क्योंकि वह बेकसूर है।

फिलहाल सूरज पंचोली की मां अभिनेत्री जरीना बहाव बार-बार यही कह रही हैं कि उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। जरीना ने जिया की मां से मिलने कीकोशिश भी की थी लेकिन राबिया खान ने उनसे मिलने से इंकार कर दिया था।

उल्टा राबिया ने जिया की मौत के लिए सूरज और उसके पिता आदित्य पंचोली पर जिया का मारने का भी आरोप लगा दिया।उनका कहना था कि जिया उर्फ नफीसा खान पिछले एक साल से ज्यादा समय से सूरज पंचोली के लिवइनरिलेशन में थीं।

इसी दौरान वह गर्भवती हो गयी थी, जिसे की सूरज ने जबरदस्ती गर्भपात करवाया था। जिया इस बात के लिए राजी नहीं थी इसलिए सूरज और उसके पिता आदित्य पंचोली ने उसके साथ मार-पीट भी की थी। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह बात सामने आयी थी कि जिया के सिर पर चोट के निशान थे पहले से। अब यह सूरज के मारने से आये या फिर पहले से थे इस बात का खुलासा तो जांच के बाद ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X