जिया खान सुसाइड केस: मैं खुश हूं मुझ पर केस हुआ, सलमान से कुछ DISCUSS नहीं किया

जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली को झटका लगा है और मुंबई के एक सेशन कोर्ट ने उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत, धारा 306 लगा दी है। सूरज पंचोली ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मैं खुश हूं कि आखिरकार ये केस अब शुरू होगा।

सूरज पंचोली ने सलमान खान के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं अपने कानूनी मामले सलमान खान के साथ डिसकस नहीं करता। गौरतलब है कि जिया खान की सुसाइड के बाद, सूरज पंचोली ने पहली बार उनके बारे में सलमान खान के कहने पर बात की थी।

jiah-khan-suicide-sooraj-pancholi-opens-up-on-306-charges-and-salman-s-help

उस दौरान सूरज ने साफ कहा था कि नफीसा के जाने के बाद मैं हर दिन मरा हूं। लोग मेरे बारे में लिखते गए बिना ये सोचे कि मेरा कोई अज़ीज़ चला गया है। अब वो कभी मेरे साथ नहीं होगी। ये सारी बातें, सूरज ने सलमान की सलाह के बाद, हीरो प्रमोशन्स के दौरान मीडिया से की थी।

वहीं दूसरी तरफ, सूरज के पिता आदित्य पंचोली ने भी इस बारे में खुलकर बात की है और कहा कि मेरे बेटे ने कुछ किया नहीं है। मैं खुश हूं कि ये मुकदमा शुरू होगा और वो इसमें से बाहर निकल आएगा। इस दौरान किसी ने हमारा साथ नहीं दिया है केवल सलमान ने हमें सपोर्ट किया है।
[More Info: जिया खान सुसाइड केस के 10 गवाह]
[More Info: ज़रीना वहाब का बयान - मेरे बेटे के खिलाफ प्लान]
[More Info: सीबीआई के खुलासे: जिया रोती रही, सूरज निकालते रहे भ्रूण]

पिछले साल जिया की मां राबिया खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया को एक ऐसा इंटरव्यू जहां उन्होंने सूरज पंचोली पर काफी संगीन इल्ज़ाम लगाए। राबिया का कहना था कि सूरज पंचोली को जिया से प्यार नहीं था और ये बात वो जिया को बताती रहती थीं।

एक बार उन्होंने खुद सूरज को मेसेज कर पूछा कि वो उनकी बेटी के साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं। सूरज पंचोली का जवाब था - "अगर वो मेरी नहीं तो तेरी भी नहीं"

राबिया के पास सूरज के खिलाफ ऐसी कई बातें थीं जिनका उन्होंने खुलासा किया -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X