जिया खान सुसाइड केस- सूरज की मां पहुंची जिया के घर!
सूरज पंचोली के पुलिस कस्टडी में लिये जाने के बाद से सूरज के घर पर जैसे मातम सा छाया हुआ है। एक तरफ जहां सूरज पंचोली के पिता यानी आदित्य पंचोली ने मीडिया से इस विषय पर कुछ भी बात करने से मना कर दिया है वहीं सूरज की मां अब आगे बढ़कर जिया की मां यानी राबिया खान से मिलने पहुंची हैं। लेकिन खबर है कि राबिया ने सूरज की मां जरीना वाहब से बात तक करने से मना कर दिया है। दूसरी तरफ राबिया खान हर रोज कुछ ना कुछ नयी बातें लेकर सूरज के ऊपर जिया की मौत का बम फोड़ रही हैं। राबिया ने अब कहा है कि सूरज पंचोली और जिया खान पिछले एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
राबिया खान ने पुलिस को बताया है कि सूरज पंचोली और जिया खान पिछले एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और सूरज ने एक दिन जिया को ब्रेक अप का बुके भेजा। इस बात से जिया खान बेहद दुखी और टूट गयी थीं। सूरज पर अब घरेलू हिंसा का केस भी दर्द हो सकता है क्योंकि राबिया का कहना है कि सूरज ने जिया पर काफी अत्याचार किये और उनपर हाथ तक उठाया। इससे पहले राबिया ने कहा था कि उन्हें सूरज और जिया के बीच चल रहे अफेयर के बारे में जानकारी थी और साथ ही उन्हे्ं ये पता था कि सूरज ने जिया खान के साथ रेप तक किया था।
सूरज पंचोली को फिल्हाल पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है और आगामी 13 जून तक सूरज पंचोली पुलिस हिरासत में ही रहेंगे। कोर्ट ने 13 जून को सूरज केस पर कारवाई करने का फैसला दिया है। जिया खान के सुसाइड को लेकर सूरज पंचोली को किस तरह से टारगेट किया जा रहा है ये जानने के लिए पढिये स्लाइड्स।


Click it and Unblock the Notifications