जिया खान का सुसाइड नोट बताएगा उनकी मौत का राज़
पिछले हफ्ते बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस जिया खान की अचानक मौत ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया है। अभी तक जिया खान की मौत का राज़ किसी के सामने जाहिर नहीं हुआ लेकिन लोगों ने उसकी मौत पर तरह तरह के कमेंट्स किये। किसी ने उनके डूबते करियर को उनकी मौत की वजह बताया तो किसी ने उनके प्यार को। लेकिन इन सभी चर्चाओं पर फुल स्टॉप लगाते हुए जिया खान के सुसाइड नोट ने उनकी आत्महत्या का सच सामने ला दिया है। इस सुसाइड नोट पर जिया खान ने प्यार में मिले धोखे को अपनी मौत की वजह बताया है।
जिया खान के परिवार वाले उनकी मौत को लेकर काफी दुखी थे। पुलिस भी ये जानने का लगातार प्रयास कर रही थी कि आखिर इस तरह अचानक खुद को पंखे से लटकाकर खुदखुशी करने के पीछे राज़ क्या था। पुलिस ने जिया खान के एक्स ब्वॉयफ्रैंड और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली से भी कई बार पूछताछ की। लेकिन उन्हें कोई सुराख नहीं मिला। हालांकि ये बात सामने आई कि सूरज और जिया के बीच काफी समय से कुछ झगड़ा चल रहा था। पुलिस को भी इस बात का अंदाजा था कि जिया खान ने सूरज के साथ झगड़े से दुखी होकर ये कदम उठाया होगा। लेकिन बिना सबूत वो किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचे।

जिया खान के परिवार वालों को आखिरकार जिया का सुसाइड नोट मिला है जो कि पूरे 6 पन्नों का है। बताया गया है कि इस सुसाइड नोट में जिया ने लिखा है कि उन्हें प्यार में धोखा मिला जिसकी वजह से वो सुसाइड कर रही हैं। अभी सुसाइड लैटर पुलिस को नहीं दिया गया है। पुलिस के पास जाने के बाद ही इस सुसाइड की वजह खुलकर सामने आएगी।


Click it and Unblock the Notifications











