Jiah Khan Suicide Case- सूरज पंचोली को लेकर अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला, 10 साल बाद सॉल्व हुआ केस!

खान सुसाइड केस में फैसला हो चुका है और अदालत ने 10 साल की सुनवाई के बाद सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। कथित तौर पर सूरज उस वक्त जिया खान को डेट कर रहे थे और सुसाइड नोट मिलने के बाद जिया खान के घरवालों ने उनको आरोपी बताया था।
हालांकि अब अदालत ने सबकुछ क्लियर कर दिया है। सूरज को हर तरह से निर्दोश साबित कर दिया गया है।गौरतलब है कि सूरज के पिता आदित्य पंचोली ने अब राहत की सांस ली होगी और सूरज पंचोली भी इस वक्त काफी खुश हुए होंगे। गौरतलब है कि वो काफी रोए थे जब उनका नाम इस केस में आया था।
सबूतों का आभाव
हीरो फिल्म के एक्टर को जिया खान आत्महत्या मामले में शुक्रवार को सबूतों के अभाव में सीबीआई की विशेष अदालत से बरी होने के बाद राहत मिली है। सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। हालांकि इसको लेकर किसी तरह की कोई बात साबित नहीं हो पाई है।
10 जून 2013 को हुए थे गिरफ्तार
एक्ट्रेस ने 3 जून, 2013 को आत्महत्या की थी और उस वक्त उनकी उम्र महज 24 साल थी। जुहू पुलिस ने 10 जून, 2013 को पंचोली को गिरफ्तार किया था। 3 जुलाई को बंबई उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें जमानत दिए जाने तक वह लगभग एक महीने तक हिरासत में रहे।
झूठी चार्जशीट का दावा
सूरज ने अंतिम बयान में दावा किया था कि जांच और चार्जशीट झूठी थी, यह कहते हुए कि अभियोजन पक्ष के गवाहों ने शिकायतकर्ता राबिया खान, पुलिस और सीबीआई के इशारे पर उसके खिलाफ गवाही दी थी।


Click it and Unblock the Notifications












