..................... Jiah Khan suicide case update was hanged after death - Hindi Filmibeat

#Shock: सुसाईड नहीं, मौत के बाद जिया खान को लटकाया गया - रिपोर्ट्स

जिया खान सुसाइड केस में एक ब्रिटिश फॉरेंसिक एजेंसी ने कुछ ताज़ा खुलासे किए हैं, जो वास्तविक रिपोर्ट से बिल्कुल उल्टे हैं। ब्रिटिश एक्सपर्ट पैन - जेम्स की रिपोर्ट के अनुसार जिया खान की सुसाइड का सीन पूरी तरह से नाटकीय था। उनका रस्सी से लटकना भी।

इस रिपोर्ट की मानें तो उनकी गर्दन और चेहरे के निशान ये साफ बताते हैं कि ये सुसाइड का केस नहीं है। जिया के होंठ पर जो निशान थे वो दांत के नहीं है और ये किसी तरह की चोट के हैं जो ज़बर्दस्ती की रगड़ या मुंह के ढंकने से आते हैं

Jiah Khan Suicide case update

वहीं सीबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ये निशान दांत के थे जो फांसी लगाने के बाद, घुटन से आए होंगे। वहीं ब्रिटिश एजेंसी के अनुसार उनकी ठुड्डी पर आए निशान दुपट्टे के नहीं हो सकते क्योंकि किसी भी कपड़े या उसकी गांठ से ऐसे निशान पड़ना असंभव है।
[EXPOSED: सुसाइड के 1 घंटे पहले सूरज ने जिया को भेजे ये 10 मेसेज]

अब देखना है कि राबिया की नई अपील, कोर्ट मानती है या नहीं क्योंकि ये सारी रिपोर्ट एक ब्रिटिश एजेंसी की है जो सीबीआई की जांच के खिलाफ जाती है।
["लड़का हो या लड़की...सूरज किसी के भी साथ सो लेता है"]

वहीं सूरज पंचोली के पिता आदित्य पंचोली का कहना है कि ये रिपोर्ट पैसे देकर भी बनवाई जा सकती है क्योंकि ये प्राइवेट कंपनी की है।

इस मामले में सीबीआई ने कई लोगों से बात की थी जिसके बाद, सूरज पंचोली के खिलाफ कई लोगों ने बयान भी दिया था -
बयान 1 - पहले से जानते थे सूरज
सूरज पंचोली पहले से जानते थे कि जिया खान डिप्रेशन में हैं और खुद को नुकसान पहुंचा सकती हैं। उन्होंने घर के नौकर को जिया पर नज़र रखने को कहा था और नौकर ने बताया कि दोनों में काफी झगड़ा होता था।

बयान 2 - आदित्य पंचोली ने मांगी माफी
जैसे ही जिया खान की मौत की खबर पंचोली को मिली, आदित्य रात में 2 बजे वहां पहुंचे। एक्टर अंजू महेंद्रू के बयान के मुताबिक आदित्य राबिया के पैरों पर बैठकर फूटफूट कर रोए और माफी मांगते रहे। उन्होंने जिया को अपनी बच्ची जैसा कहा।

बयान 3 - जिया के साथ होती थी मारपीट
जिया की स्टाइलिस्ट मेनका हिरसिंगानी के मुताबिक जिया के साथ सूरज मारपीट करते थे और जिया ने खुद उन्हें ये बात बताई। जिया ने उन्हें ये भी बताया कि सूरज ने ज़बर्दस्ती गर्भपात करा दिया।

बयान 4 - टूट गए थे सूरज
जिया की मौत की खबर सुनकर सूरज पंचोली टूट गए थे। उनके दोस्त ने बताया कि आदित्य पंचोली ने सलाह दी कि वो दोनों उनके जुहू फ्लैट पर रहे और सूरज फूट फूटकर रो रहे थे। अगले दिन वो आखिरी यात्रा में भी शामिल हुए थे।

बयान 5 - दोनों नहीं थे रिलेशनशिप में
सूरज के एक दोस्त के मुताबिक सूरज ने उन्हें बताया कि सूरज जिया के साथ डेटिंग पर जा रहे थे लेकिन वो अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे और जिया को रिलेशनशिप चाहिए था और सूरज परेशान थे।

बयान 6 - मई में हुई कहासुनी
मई में एक सुबह जिया सूरज के घर अपने सामान के साथ आ गईं दोनों में काफी बहस हुई और सूरज ने कहा कि वो अपनी मां से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने नौकर को जिया पर नज़र रखने को कहा। जिया 2 दिन वहां रूकी।

बयान 7 - जिया रोए जा रही थीं
जिया की स्टाइलिस्ट के मुताबिक एक सुबह उन्होंने फोन किया तो सूरज ने कहा कि जिया घर पर नहीं है लेकिन फिर सूरज अपने नौकर के साथ उन्हें गाड़ी में बैठा रहे थे और जिया रोए जा रही थीं और सॉरी कह रही थीं।

बयान 8 - शादी करना चाहता था
राबिया खान के मुताबिक सूरज उनके घर आए थे और कहा था कि वो जिया से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। उनके पिता से उन्हें मतलब नहीं है और वो अपने पिता से अलग रहते हैं। राबिया ने उन्हें सगाई करने की सलाह भी दी थी।

बयान 9 - पहले भी की थी कोशिश
जिया खान के नौकर के मुताबिक जिया ने पहले भी सुसाइड की कोशिश की थी। एक बार वो सूरज का फोन नहीं उठा रही थीं और सूरज ने नौकर को फोन कर चेक करने को कहा। काफी कोशिश के बाद दरवाज़ा खुला तो जिया के हाथ से खून बह रहा था और वो काफी नशे में थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X