जिया खान सुसाइड केस अपडेट: जिस दुपट्टे से लगाई थी फांसी...वो अचानक वापस आ गया है!
जिया खान सुसाइड केस अपडेट - जिस दुपट्टे से लटक कर जिया खान ने लगाई थी फांसी, 3 साल बाद वो दुपट्टा कहां से और कैसे मिल गया?
जिया खान सुसाइड केस, बॉलीवुड की ऐसी अनोखी पहेली बना हुआ है या फिर उसे बनाया जा रहा है, कि गजिनी एक्ट्रेस की सुसाइड के तीन साल बाद भी ये केस सुलझने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब ताज़ा रिपोर्ट की मानें तो जिस दुपट्टे से जिया खान अपने पंखे से लटकी मिली थीं, और वो दुपट्टा खो गया था, वो दुपट्टा फॉरेंसिक लैब में मिला है।
अब किसी को ये समझ नहीं आ रहा है कि अचानक से दुपट्टे की वापसी कैसे हुई। ये दुपट्टा इसलिए भी ज़रूरी था क्योंकि एक ब्रिटिश फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट ने कहा था कि जिया खान को मारने के बाद उस दुपट्टे से लटकाया गया था।

दरअसल, सीबीआई की रिपोर्ट की मानें तो ये दुपट्टा गायब हो गया था और इसलिए उन्होंने दुपट्टे बाकी का सामान कोर्ट को सौंप दिया था और केस की पूरी फाइल बना ली।
वहीं फॉरेंसिक लैब का कहना है कि दुपट्टा जांच के लिए आया था लेकिन वापस नहीं कलेक्ट किया गया और तब से यहीं था। अब कोर्ट का कहना है कि जब दुपट्टे की जांच नहीं हुई थी तो बिना जांच के सीबीआई ने चार्जशीट कैसे दायर की।
[EXPOSED: सुसाइड के 1 घंटे पहले सूरज ने जिया को भेजे ये 10 मेसेज]
ब्रिटिश एक्सपर्ट पैन - जेम्स की रिपोर्ट मानें तो उनकी गर्दन और चेहरे के निशान ये साफ बताते हैं कि ये सुसाइड का केस नहीं है। जिया खान की ठुड्डी पर आए निशान दुपट्टे के नहीं हो सकते क्योंकि किसी भी कपड़े या उसकी गांठ से ऐसे निशान पड़ना असंभव है।
इस मामले में सीबीआई ने कई लोगों से बात की थी जिसके बाद, सूरज पंचोली के खिलाफ कई लोगों ने बयान भी दिया था -


Click it and Unblock the Notifications











