जिया सुसाइड केस: सूरज पंचोली को मिली हाईकोर्ट से जमानत

और आखिरकार अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में फंसे आरोपी सूरज पंचोली को आज हाईकोर्ट से बेल मिल ही गयी। सूरज पंचोली 10 जून से न्यायिक हिरासत में थे। शुक्रवार यानी की 21 जून को सूरज पंचोली की जमानत याचिका को सेशन कोर्ट ने यह कहकर रिजेक्ट कर दिया था कि अभी इस मामले में सूरज से ज्यादा पूछताछ करनी बाकी है।

इसलिए उसने सूरज पंचोली 11 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हाईकोर्ट ने सूरज को 5000 मुचलके पर रिहा किय है। साथ ही सूरज का पासपोर्ट भी उसने जमा करा लिया है। सूरज को जूहू पुलिस के सामन एक-एक दिन छोड़कर हाजिरी देनी होगी।

हाईकोर्ट ने कहा कि कोर्ट का कहना है कि सूरज पहले ही काफी दिन(21 दिन) जेल में रह चुके हैं और पुलिस उनसे पर्याप्त पूछताछ कर चुकी है। उनके खिलाफ कोई सबूत पेश करने में भी पुलिस नाकाम रही है इसलिए उन्हें जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है।

हालांकि सूरज के वकील ने कहा कि जिया के जिस लेटर पर सूरज की गिरफ्तारी हुई है, उस लेटर में कहीं भी सूरज का नाम नहीं हैं। हमें तो जिया के लेटर पर भी शक है क्योंकि जिस समय जिया ने आत्महत्या की थी उस समय उसके कमरे या पूरे घर से कोई सोसाइड लेटर नहीं मिला था। जिया की मौत के चार दिन बाद उसका अचानक से लवलेटर लोगों के सामने आ गया जो कि काफी हैरान करने वाली बात है।

मालूम हो अभिनेत्री जिया खान ने 3 जून की रात को अपने घर में फांसी लगा ली थी। जिया के आत्महत्या की वजह क्या है इसको जानने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही हैं तो वहीं जिया की मां राबिया खान ने जिया के प्रेमी सूरज पंचोली पर ही सनसनी खेज आरोप लगाये हैं। राबिया खान ने कहा है कि सूरज ने जिया को इस्तेमाल करके छोड़ दिया था जिसकी वजह से जिया ने आत्महत्या की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X