जिया खान सुसाईड केस: सूरज पंचोली पर दर्ज हुआ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला
सूरज पंचोली और जिया खान सुसाइड केस आज 5 साल बाद भी अधर में ही लटक कर रहा है और अब मुंबई की एक निचली अदालत ने सूरज पंचोली पर सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
गौरतलब है कि जिया खान की मां, राबिया खान, काफी समय से इस केस में कुछ संदेह होने की बातें कर रही हैं। वहीं, सीबीआई ने इससे पहले सूरज को क्लीन चिट दी थी।

सूरज पंचोली ने पॉलीग्राफ और ब्रेन मैपिंग टेस्ट करवाने से साफ इंकार कर दिया था। सूरज पंचोली ने अपनी पहली फिल्म हीरो की रिलीज़ के दौरान, सलमान खान के कहने पर जिया खान के बारे में खुलकर बात की थी।
उन्होंने कहा कि जिस दिन से जिया ने फांसी लगाई, उस दिन से आज तक मैं रोज़ मरता हूं क्योंकि लोग मुझे मुजरिम की नज़र से देखते हैं।
कितनी चीज़ें तो कोर्ट से पहले मीडिया में बाहर आ जाती हैं और लोग मुझ पर फिर पब्लिस में केस चलाने लग जाते हैं लेकिन किसी को इस बात की समझ नहीं कि मैंने भी कोई अपना खास खोया था।
गौरतलब है कि जिया खान ने 3 जून 2013 को रात के करीब 11.30 बजे सुसाइड कर लिया था लेकिन इसके ठीक एक घंटे पहले सूरज ने जिया को 10 मेसेज भेजे जिनमें से किसी का भी जवाब जिया ने नहीं दिया। सीबीआई ने पिछले साल ये आखिरी 10 मेसेज मीडिया के लिए जारी किए थे -


Click it and Unblock the Notifications
