जिया खान का सुसाईड केस यंग जेनरेशन के लिए मुसीबत
(सोनिका मिश्रा) जिया खान के सुसाईड केस ने पूरे बॉलीवुड को तो हिलाकर रख ही दिया है लेकिन साथ ही साथ ये केस भारत की यंग जेनरेशन के लिए एक मुसीबत भी बन गया है। जिया खान ने अपने ब्वॉय फ्रैंड सूरज पंचोली द्वारा खुद की अनदेखी किये जाने के गम में खुद की जिंदगी खत्म करने जैसा बड़ा डिसीजन ले लिया और जाते-जाते एक खत छोड़ गयीं जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार सूरज पंचोली को ठहरा दिया। सूरज पंचोली के खिलाफ जिया की मां ने कोई कसर ना छोड़ते हुए पुलिस केस कर दिया और सूरज को फिल्हाल 13 जून तक पुलिस कस्टडी में रख दिया गया। जिया की मां का कहना है कि सूरज ने जिया खान के साथ रेप किया और उससे पैसे भी वसूलता रहा।
लेकिन इस पूरे केस ने यंग जेनरेशन को हैरान में डाल दिया है और साथ ही मुसीबत में भी। अब हर कोई युवा जो कि किसी के साथ रिलेशनशिप में है ये सोचकर परेशान है कि कहीं अगर कल को वो ब्रेक अप करता है तो उसकी गर्लफ्रैंड या ब्वॉयफ्रैंड खुदखुशी करके उसे जेल ना भिजवा दे। और साथ ही उन्हें इस बात का भी डर हो गया है कि ऐसा भी हो सकता है कि कोई आपको बहुत प्यार करता हो और आप ना करते हों तो वो कहीं आपके नाम की चिट्ठी छोड़कर सुसाईड ना कर ले और आपको मुसीबत में फंसा दे।

जिया खान की मौत को लेकर फेसबुक पर कई लोगों ने बहुत कुछ लिखा है और अपनी चिंता भी व्यक्त की है। अब प्यार सिर्फ दो लोगों के बीच की बात नहीं रह गयी। बल्कि अब पूरा समाज भी आपके इस रिश्ते को लेकर कमेंट करने और आपको कुछ भी कहने का हक रखता है। जिया खान की मौत ने पूरे देश की यंग जेनरेशन को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर कोई भी रिलेशन बनाएं तो उससे जुड़े हर एक पहलू को काफी वक्त दें और कुछ भी करने से पहले सौ बार सोचें। जिया खान और सूरज पंचोली जैसे सेलिब्रिटी अगर इस तरह के विवादों से प्रभावित हो सकते हैं तो आम जनता का क्या होगा ये तो वाकई सोचने वाली बात है।


Click it and Unblock the Notifications











