जिया खान सुसाइड केस: सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट...किसने खोले राज़
जिया खान सुसाइड केस में आखिरकार सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। गौरतलब है कि निशब्द, गजनी और हाउसफुल जैसी फिल्मों में काम करने वाली जिया खान ने जून 2013 में अपने घर में पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया था।
बाद में उनकी मां राबिया खान ने इसे मर्डर कहा था और सूरज पंचोली पर सुसाइड के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। हाल ही में रामगोपाल वर्मा ने भी अपनी किताब पर जिया खान के बारे में बात की। उन्होंने जिया खान को निशब्द से लॉन्च किया था।
[सुसाइड केस के बहाने ही सही जिया से जुड़ा हुआ तो हूं - सूरज पंचोली]
किताब में रामू ने लिखा कि सबको लगा था कि जिया खान बॉलीवुड का अगला चमकता सितारा बनेंगी लेकिन उन्हें इस इंडस्ट्री ने कुछ नहीं दिया। और इसी का डिप्रेशन और फ्रस्ट्रेशन वो झेल नहीं पाईंं।
जिया खान पर राम गोपाल वर्मा ने आगे लिखा कि जिया खान बॉलीवुड के ग्लैमर और चकाचौंध को संभाल नहीं पाई थीं। वो एक बड़ा सितारा बन सकती थीं पर बॉलीवुड की दुनिया में स्ट्रगल का दौर बहुत ही कठिन होता है और जिया खान इस दौर के प्रेशर को झेल नहीं पाई।
राम गोपाल वर्मा ने जिया खान को निशब्द के साथ बॉलीवुड में एक करियर दिया था और वो लिखते हैं कि जिया खान के सुसाइड ने उन्हें चौंका दिया। जानिए जिया खान मर्डर केस के दिलचस्प पहलू और जिया खान का सुसाइड नोट -


Click it and Unblock the Notifications