साजिद खान ने मेरी बहन जिया खान से बोला टॅाप और ब्रा उतारो, वो घर आकर रोने लगी VIDEO
हिंदी सिनेमा में कास्टिंग काउच कोई नई बात नहीं है। कुछ साल पहले मी टू के जरिए इंडस्ट्री से जुड़े कई नाम इसके घेरे में आए थे। यहां तक कि निर्देशक साजिद खान पर भी यौन शोषण का आरोप लगा। इसके बाद उन्होंने काफी समय के लिए खुद को सिनेमा से दूर कर लिया। लेकिन एक बार फिर साजिद खान का नाम सामने आ रहा है।
वो भी जिया खान से जुड़ कर। दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की बहन करिश्मा ने निर्माता- निर्देशक साजिद खान पर कई बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। करिश्मा ने ये साफ तौर पर कहा है कि उनकी बहन के साथ गंदी हरकत की है।

करिश्मा ने ये पूरी बात बीबीसी पर रिलीज हुई डॅाक्यूमेंट्री डेथ इन बॅालीवुड के दूसरे एपिसोड में किया है। इतना ही नहीं करिश्मा ने साजिद खान पर काफी बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है। यहां पढ़िए पूरी खबर विस्तार से।
गौरतलब है कि एक्ट्रेस जिया खान के मौत को 7 साल पूरे होने के बाद उन पर एक डॅाक्यूमेंट्री बनाई गई। जिया खान अपने घर में मृत पाई गई थी।बीबीसी ने एक डॅाक्यूमेंट्री डेथ इन बॅालीवुड रिलीज की है जो विदेश में काफी तेजी से देखी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











