मोदी सरकार से राबिया की मांग..कहा कराओ जिया खान की मौत की दोबारा जांच

कमसिन अभिनेत्री जिया खान को दुनिया छोड़े एक साल का वक्त हो गया है लेकिन आज तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि जिया खान की हत्या हुई थी या फिर उसमे आत्महत्या की थी। कुछ अनकहे सबूतों के आधार पर जिया खान की मां राबिया खान को आज भी लगता है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है इसलिए उन्होंने भारत की नई नवेली मोदी सरकार से अपील की है वो उनकी बेटी की मौत की जांच दोबारा से कराये।

राबिया खान लंदन में रहती हैं और हाल ही में अपनी बेटी की पहली बरसी में उन्होंने प्रार्थना-सभा रखी थी जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया था, इस संदर्भ में राबिया खान ने ब्रिटिश विदेशमंत्री विलियम हेग को भी पत्र लिखकर मामले में दखल देने की मांग की है।

राबिया ने मीडिया से कहा कि जिया की मौत एक सोची-समझी साजिश है इसलिए वो मोदी सरकार से चाहती हैं कि वो इसकी जांच चाहे सीबीआई से या एफबीआई और या फिर एसआईटी से दोबारा करवाये।

मालूम हो अभिनेत्री जिया खान 3 जून 2013 की रात को अपने घर में पंखे से लटकती पायी गयी थीं।। जिया की मां राबिया खान ने अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पर आरोप लगाया था कि सूरज ने जिया को इस्तेमाल करके छोड़ दिया था जिसकी वजह से जिया ने आत्महत्या की है। जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का काम सूरज का ही है। दोनों लंबे समय से लिवइनरिलेशन में थे। जिया, सूरज के बच्चे की मां बनने वाली थी लेकिन सूरज ने उसका जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया था जिसके कारण जिया काफी डिप्रेशन में चली गयी थी।

इस सिलसिले में सूरज 23 दिनों तक जेल में थे और इस समय भी जमानत पर रिहा हैं। इसके बाद ही जिया की एफएसएल रिपोर्ट में कहा गया कि जिस कमरे में जिया खान की लाश पंखे से लटकती हुई पायी गयी हैं उस कमरे के किसी भी चीज पर जिया की उंगलियों के निशान नहीं थे और तो और वहां किसी के भी निशान नहीं पाये गये हैं। यही नहीं जिया खान की फोरेंसिक रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ था कि जिया के नाखून पर किसी और के मांस का टुकड़ा और उनके इनरवियर पर किसी और का खून पाया गया है, जिससे अंदेशा होता है कि जिया की मौत से पहले जिया के साथ कुछ गड़बड़ जैसे छीना-छपटी और मार-पीट हुई हो।

जिसके बाद से जिया खान की मां राबिया खान का शक औऱ गहरा हो गया है और वह चिल्ला-चिल्ला कर कह रही हैं कि जिया खान ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गयी है और एफएसएल रिपोर्ट से साफ है कि सबूतों को मिटाने की भरपूर कोशिश की गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X