जिया खान के केस की FBI करेगा जांच, रबिया को चाहिए इंसाफ!
जिया खान ने पिछले साल ही जून माह में खुदकुशी की थी और उनकी मौत के पीछे सूरज पंचोली को जिम्मेदार बताया जा रहा था। क्योंकि जिया खान और सूरज पंचोली के बीच काफी समय से अफेयर चल रहा था और कुछ ही समय पहले जिया और सूरज का ब्रेक अप भी हुआ था। कहा जा रहा था कि जिया खान इस ब्रेक अप को लेकर काफी अपसेट थीं। जिया खान ने जाते जाते एक लैटर भी लिख कर गयी थीं जिसपर सूरज को लेकर उन्होंने काफी सारी बातें लिखी थीं। जिया ने ये भी लिखा था कि सूरज उन्हें मारता पीटता था और सूरज की वजह से वो एक बार मां बनने वाली थीं लेकिन सूरज ने ही उन्हें अपना अबॉर्शन कराने को कहा।
जिया की मां ने जिया की मौत के लिए पूरी तरह से सूरज पंचोली को ही जिम्मेदार ठहराया। हालांकि पुलिस को सूरज के खिलाफ कुछ खास सबूत नहीं मिले। जिया की फॉरेंसिंक रिपोर्ट को लेकर भी कई सारे नये प्रश्न सामने आए और इन्हीं प्रश्नों को लेकर जिया की मां ने दोबारा से सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। अब एफबीआई के इस केस में इन्वॉल्व होने के बाद इस केस में क्या नये खुलासे होते हैं ये जानने के लिए सभी काफी उत्सुक हैं। एफबीआई ने जिया की मां को लिखित में दिया है कि वो इस केस की तफ्तीश करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












