"जिया खान की तरह सुशांत सिंह राजपूत को भी मार डाला"
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई जांच की मांग को लेकर कैंपेन चलाया जा रहा है। जहां बॉलीवुड स्टार्स से लेकर स्टारकिड्स ने भी एक्टर को न्याय दिलवाने के लिए सीबीआई जांच का समर्थन किया। इसी तरह कुछ साल पहने अपनी बेटी को खो देने वाली राबिया खान ने भी सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच को लेकर पोस्ट लिखा। राबिया खान, एक्ट्रेस रह चुकीं जिया खान की मां हैं। जिया खान की मां राबिया का कहना है कि जैसे उनकी बेटी को सुसाइड के लिए उकसाया गया था ठीक वैसे ही सुशांत को भी आत्महत्या के लिए प्रेशर डाला गया।
जिया खान की मां ने कहा कि जानबूझ कर सुशांत की मौत को आत्महत्या का नाम दिया जा रहा है। उनकी बेटी की तरह सुशांत को भी मार दिया गया। मुझे आज से पहले कभी इतना कमजोर, बेबस महसूस नहीं हुआ। बेटी जिया की तरह सुशांत को झूठा प्यार दिया गया फिर दोनों अपने पार्टनर के झूठे प्यार के चक्कर में फंस गए। बता दें इससे पहले वरुण धवन, परिणीति चोपड़ा, कंगना रनौत, मौनी रॉय, अंकिता लोखंडे समेत कई स्टार्स ने सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग की।


Click it and Unblock the Notifications











