रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर आया जिया खान की मां का रिएक्शन, बॉलीवुड माफियाओं पर बड़ा बयान
रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने खुशी जताई। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने रिया के समर्थन में पोस्ट किए। सुशांत केस में इस बड़े अपडेट पर जिया खान की मां राबिया खान ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि न्याय की राह में ये एक छोटी जीत है, ऐसे बड़े कदम की जरूरत है। अभी भी बॉलीवुड माफियों में ऐसे कई लोगों को ढूंढना है जो ड्रग रैकेट को चलाते हैं। ऐसे लोग नए टैलेंट का उपयोग करते हैं। ऐसे दोषियों को भी अरेस्ट करना चाहिए और उन्हें जेल में डाल देना चाहिए। ऐसे ही लोग हैं जो सुशांत, जिया और दिशा सालियान के हत्यारे हैं।
बता दें रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर उनके वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा कि रिया चक्रवर्ती के पीछे देश की तीन जांच एजेसिंया पड़ी है। उसे एक ड्रग एडिक्ट से प्यार करने की सजा मिली है। बता दें एनसीबी ने मंगलवार को रिया को ड्रग एंगल को लेकर गिरफ्तार किया है। जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर तमाम बड़ी खबरों में रिया एक बार फिर छाई रही।
सुशांत सिंह राजपूत केस में एक बड़ा कदम इस गिरफ्तारी को माना जरूर जा रहा है लेकिन बता दें इस गिरफ्तारी का लेना देना सुशांत की मौत से नहीं बल्कि ड्रग एंगल को लेकर है। अभी सुशांत की मौत के कारणों का पता सीबीआई लगा रही है। जिसे अभी कोई ठोस या बड़े सबूत नहीं मिले हैं, न ही इस तरह की कोई खबर सामने आई है।


Click it and Unblock the Notifications











