'महेश भट्ट ने दी थी धमकी- चुप हो जा वरना तूझे भी सुला देंगे', जिया खान की मां ने किया खुलासा
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को आज पूरे दो महीने हो चुके हैं। इस केस ने स्टार्स सुसाइड मामलों को भी एक बार फिर चर्चा में ला खड़ा है।जैसे प्रत्युषा बनर्जी और जिया खान सुसाइड केस। जिया खान की मां राबिया खान ने एक बार फिर चौंकाने वाला बयान दिया है। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में जिया खान की मां ने कहा कि बेटी के अंतिम संस्कार में महेश भट्ट ने उन्हें धमकी दी थी कि चुप हो जाओ वरना तुम्हें भी सूला देंगे।
इस इंटरव्यू में राबिया खान ने बॉलीवुड माफिया व पावर को लेकर भी अपनी बातें रखीं। उन्होंने कहा कि इन्हीं मूवी माफिया की वजह से सूरज पंचोली लगातार बचते रहते हैं। बता दें जिया खान ने जून 2013 में सुसाइड कर लिया था। जिया के परिवार ने एक्टर सूरज पंचोली पर आरोप लगाए थे।
बता दें कथित तौर पर जिया खान का सुसाइड नोट भी सामने आया था। जहां जिया ने बॉयफ्रेंड (सूरज पंचोली) पर मारपीट, अबॉर्शन, मारपीट व रेप जैसे आरोप लगाए थे। बता दें जिया खान मामले में सूरज पंचोली गिरफ्तार भी हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











