एक्ट्रेस जिया खान की मां का बड़ा आरोप- 'जिया सुसाइड केस में सलमान खान पुलिस को पैसे ऑफर करते थे'
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के केस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, कई खुलासे हो रहे हैं। कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं। अब दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया अमीन ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने सलमान खान पर आरोप लगाया है। राबिया अमीन का कहना है कि जिया खान सुसाइड केस में सलमान खान ने पुलिस पर दवाब बनाया था।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर जारी किये इस वीडियो में वह कहती हैं, 'मेरी संवदेनाएं सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली के साथ हैं। सही मायने में यह दिल दहला देने वाला मामला है। यह कोई मजाक नहीं चल रहा रहा। अब बॉलीवुड को बदलना होगा, बॉलीवुड को जागना होगा। बॉलीवुड को पूरी तरह से ऐसा करना बंद करना होगा। खिंचाई करना भी एक तरह से किसी की हत्या करना ही है।'

साथ ही उन्होंने जिया खान के केस पर बात करते हुए कहा, 'जो कुछ भी हो रहा है, उसने मुझे 2015 की याद दिला दी जब मैं सीबीआई ऑफिसर से मिलने गई थी। उसने मुझे लंदन से बुलाया और बताया कि हमें कुछ अहम सबूत मिले हैं। जब मैं पहुंची तो उसने कहा कि मुझे सलमान खान का फोन आया। वह रोज फोन करते हैं और पैसे ऑफर करते हैं। कहते हैं कि लड़के से पूछताछ मत करो, उसे मत छुओ तो हम क्या कर सकते हैं मैडम।'
View this post on InstagramA post shared by Scuttlebutt (@bollywood.scuttlebutt) on


Click it and Unblock the Notifications