शैतान सूरज ने जिया को पीट-पीट कर मार डाला: राबिया खान
अपनी बेटी जिया खान की आत्महत्या से आहत उसकी मां राबिया खान की पूरी कोशिश है कि वह सूरज पंचोली को हर हालत में सजा दिलाकर रहे क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर सूरज ने जिया का ख्याल रखा होता और उसे धोखा नहीं देता तो आज जिया सही-सलामत उनके पास और उनके साथ होती।
जिया के लिए न्याय मांग रही राबिया खान ट्विटर पर सूरज और उसके पिता आदित्य पंचोली को शैतान तक कह डाला है।
राबिया खान ने ट्विटर पर लिखा है शैतान बाप-बेटे ने मिलकर जिया को मार-डाला। कुछ दिन पहले राबिया ने जिया की एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की थी जिसमें जिया के पैर पर कुछ चोट के निशान थे। राबिया ने दावा किया था कि जिया को चोट सूरज के मारने से आयी है।
राबिया पहले भी कह चुकी हैं कि सूरज ने जिया को गर्भपात के लिए काफी मारा-पीटा था। उसने ही जिया को आत्महत्या के लिेए उकसाया था। इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने साफ किया था कि जिया के खत को लेकर उनलोगों ने कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
जिया का लेटर अब फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद ही पता चल पायेगा कि उसका खत नकली है कि असली। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में मुख्य आरोपी सूरज पंचोली पिछले गुरूवार को 27 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
