पढि़ये जिया खान का आखिरी ट्वीट!

जिया खान जो कि मात्र 25 साल की खूबसूरत एक्ट्रेस थीं और जिन्होंने निशब्द फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी ने सोमवार की रात अपने घर के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जिसने भी ये खबर सुनी वो शॉक्ड है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का कहना है कि जिया पिछले कुछ समय से परेशान थीं लेकिन वो इतना बड़ा कदम उठा लेंगी किसी ने सोचा नहीं था। जिया खान ने अमिताभ बच्चन, आमिर खान जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है और वो काफी हंसमुख और मिलनसार एक्ट्रेसस में से थी। जिया खान के घर से अभी तक कोई सुसाइडल नोट भी नहीं मिला है। इसलिए उनकी मौत एक राज़ बनकर रह गयी है।

जिया खान की मौत की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड सकते में है। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि जिया खान इस तरह से अचानक चली गयीं और वो भी इतनी कम उम्र में। जिया खान के जाने पर बॉलीवुड कई बड़े सितारों ने सोशल नेटवर्किंग साइट के जिरये इस खबर पर अपना दुख व्यक्त किया है। जिया खान भले ही बॉलीवुड में अभी तक अपना सिक्का जमा नहीं पाई हों लेकिन बतौर मॉडल जिया खान काफी फेमस रहे हैं।

जिया खान ने पिछले महीने 24 मई को ट्विटर पर आखिरी ट्वीट किया था और लिखा था कि वो ट्विटर से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X