जिया खान को फिल्म से निकाला

फिल्म की युनिट के सदस्यों के अनुसार जिया फिल्म के सेट पर हमेशा अपने फोन से चिपकी रहती थी। जहां फिल्म के हीरो शाहिद कपूर ब्रेक में अपने संवाद का अभ्यास करते थे वहीं जिया फोन पर लगी रहती थी। फिल्म को लेकर जिया को कोई जुड़ाव नही बन पा रहा था जिसकी वजह से केन घोष ने उन्हें निकाल दिया।
अपने फैसले के संबंध में घोष ने कहा कि फिल्म में जिया के स्थान पर जेनेलिया को रखने का यह अर्थ नहीं है कि जिया योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि किरदार को देखते हुए जेनेलिया को रखा गया है।
घोष ने कहा, "जिया एक अच्छी और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। मैं अपनी अगली फिल्म में जिया को जरूर मौका दूंगा। दरअसल इस फिल्म में वह किरदार को लेकर फिट नजर नहीं आ रही थी।"
फिल्म का निर्माण यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर के तले होगा। फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर भी नजर आएंगे। घोष ने कहा कि फिल्म के नाम पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। इससे पूर्व मीडिया में रपट आई थी कि घोष की आगामी फिल्म का नाम 'याहू' होगा लेकिन घोष ने इससे इंकार किया है।


Click it and Unblock the Notifications











