जिया खान की मौत पर मर्डर का सवाल, सीबीआई जांच की मांग!
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की इसी साल हुई मौत पर एक बार फिर से सवाल उठ खड़े हुए हैं। पहले भी यही बात हो रही थी जिया खान की मौत नहीं हुई है बल्कि उनका मर्डर हुआ है। लेकिन जिया खान के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट्स के अनुसार जिया खान ने फांसी लगाकर ही आत्महत्या की थी। लेकिन अब इतने महीनों के बाद एक बार फिर से जिया खान की मौत सवालों के बीच घिर गयी है जब जिया की मां ने पुलिस में कंपलेन कराई है कि जिया खान की मौत नहीं सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर है। क्योंकि जिया खान की लाश पर कुछ जख्मों के निशान भी थे। हालांकि इस बात को लेकर पुलिस भी काफी कंफ्यूज है कि आखिर जिया खान का मर्डर हुआ या फिर किसी ने जानबूझकर उसकी हत्या की है।
जिया खान की मौत के एक बार से चर्चा में आने की वजह से सोशल नेटवर्क पर भी जिया खान के केस को दोबारा से शुरु करने और पूछताछ करने की मांग कर रहे हैं। जिया खान की मां ने जिया खान के केस में देरी होने के पीछे पुलिस का ढीला रवैया बताया है। जिया की मां रबिया खान का कहना है कि उनकी बेटी के मृत शरीर पर कई जख्मों के निशान थे जिनसे ये साफ पता चल रहा था कि उसे मारा गया है। ये केस मर्डर का है ना कि सुसाइड का। राबिया खान ने मुंबई हाइकोर्ट में अर्जी दी है कि जिया खान के केस को सीबीआई जांच के लिए भेजा जाए।
दूसरी तरफ मुंबई मिरर में छपी न्यूज में लिखा है कि राबिया खान का कहना है पुलिस के पक्षपातपूर्ण रवैये की वजह से जिया खान के मुजरिम सूरज पंचोली को मदद मिल रही है और साथ ही पुलिस भी इस केस पर ध्यान नहीं दे रही है। आइये बताते हैं जिया खान के केस से जुड़ी कुछ बातें जो काफी सुर्खियो में रहीं।


Click it and Unblock the Notifications











