..................... Jiah Khan, has signed 3 Mega films | जिया खान ने साइन की तीन मेगा फिल्में - Hindi Filmibeat

जिया खान ने साइन की तीन मेगा फिल्में

निशब्द फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ अपनी फिल्मी पारी शुरू करने वाली अभिनेत्री जिया खान ने आमिर खान का भी हाथ सफलता के लिए पकड़ा लेकिन अफसोस उन्हें आशातीत सफलता मिल नहीं पायी। जिसके चलते पिछले पांच सालों में जिया वहीं पर खड़ी है जहां से चली थीं लेकिन लगता है कि अब उनके दिन फिरने वाले हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में तीन बड़े बजट की फिल्में साइन की हैं।

जिसके बारे में जानकारी जिया खान ने दिल्ली में होने वाले आगामी ब्राइडल एशिया शो के दौरान मीडिया को दी लेकिन उन्होंने खुलासा नहीं किया कि यह तीनों फिल्में किस बैनर की है और कौन बना रहा है लेकिन सिर्फ इतना कहा कि जस्ट वेट एंड वाच।मॉडलिंग से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली जिया खान को लोग बड़बोली भी कहते हैं इसलिए हो सकता है कि तीन फिल्मों की कहानी भी केवल बातें भर हो।

अंदर की खबर रखने वाले लोगों का कहना है कि पब्लिसिटी बटोरने के लिए जिया झूठ भी बोल सकती हैं क्योंकि फिल्म गजनी जो कि मेगा हिट थी, को जिया अपनी सफलतम फिल्मों में गिनती है तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो कितना सच बोल रही है क्योंकि जिन लोगों ने गजनी देखी है उन्हें पता है कि जिया का फिल्म में रोल क्या था?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X