जिया खान को प्रोड्यूसर का सहारा!
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान फिल्म 'गजनी' के निर्माता मधु मानतेना की आगामी तीन फिल्मों में अभिनय करेंगी।
जिया ने मधु के साथ तीन फिल्म करने का समझौता किया है। मधु ने कहा कि वह जिया के साथ फिल्म बनाने की योजना से खुश हैं।
जिया भी मधु के साथ काम करने के प्रस्ताव से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, "जब मुझे पता चला कि मैं मधु के साथ काम करूंगी तो एक पल के लिए मुझे विश्वास नहीं हुआ। जब मधु ने मुझे फोन किया तो मुझे लगा मानो ईश्वर मुझपर मेहरबान है।"
वैसे जिया अपनी आगामी फिल्मों के बारे में कुछ नहीं बता रही है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।


Click it and Unblock the Notifications











