Jiah Khan Death Case: जिया रोती- तड़पती रहीं, सुसाइड नोट में था अबॉर्शन का जिक्र, लिखा- सूरज ने छीन ली खुशी!

jiah-khan-death-case-shocking-details-about-abortion-in-suicide-note-allegations-on-sooraj-pancholi

Jiah Khan Death Case: मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत शुक्रवार (28 अप्रैल) को एक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या के मामले में अपना फैसला सुना सकती है, जो 3 जून 2013 को अपने घर में मृत पाई गई थीं। अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और जरीना वहाब पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

कुछ देर पहले उन्हें कोर्ट के लिए निकलते हुए देखा गया था। लगभग 10 सालों के बाद इस केस पर कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाली है। बता दें, पुलिस को जिया के घर से 6 पेज का सुसाइड नोट मिला था। जिसमें सूरज के साथ उनके रिलेशनशिप का जिक्र था।

जिया खान का आखिरी खत

जिया ने अपने 6 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा था, "पता नहीं, तुमसे ये बात कैसे कहूं. मगर अब खोने को कुछ भी नहीं बचा है। इसलिए सब कुछ बयां कर देने का यही सही वक्त है। वैसे भी मैं पहले ही सब कुछ खो चुकी हूं। अगर तुम इसे पढ़ रहे हो, तो इसका मतलब है कि मैं या तो जा चुकी हूं या इसकी तैयारी में हूं। अंदर से टूट चुकी हूं। तुम्हें शायद इस बात का पता न हो, मगर तुम्हारा मुझ पर ऐसा असर था कि मैं टूटकर प्यार करने लगी। और उस फेर में खुद को पूरी तरह भुला दिया, खो दिया। मगर तुम थे कि मुझे तड़पाते रहते थे, तकलीफ देते रहते थे, हर दिन.."

Recommended Video

Jiah Khan Suicide Case में Sooraj Pancholi को बरी किए जाने पर भड़की जिया खान की मां Rabia Khan!

मैं अंदर से मर चुकी हूं

"अब मुझे अपनी जिंदगी में रोशनी की एक लकीर भी नहीं दिखती. सुबह आंख खुलती है, पर बिस्तर से उठने का मन नहीं करता। कभी ऐसे भी दिन थे, जब मैं बस अपना सब कुछ, अपना आने वाला कल तुम्हारे साथ में देखती थी। एक उम्मीद थी कि हम साथ होंगे। मगर तुमने मेरे उन सपनों को चूर चूर कर दिया। अब ऐसा लगता है कि जैसे अंदर से मर चुकी हूं मैं।"

प्यार के बदले मिला धोखा, हुई प्रेग्नेंट

"तुमने मेरे प्यार के बदले मुझे धोखा और झूठ दिया। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैंने तुम्हें कितने गिफ्ट दिए या मैं तुम्हें कितनी सुंदर लगती थी। मैं प्रेग्नेंट होने से डरती थी, लेकिन मैंने अपने आप को पूरी तरह से दे दिया। जो दर्द तुमने मुझे दिया है उसने मुझे और मेरी आत्मा को नष्ट कर दिया है। मैं खा या सो नहीं पा रही हूं मैं कुछ सोच या कुछ नहीं कर पा रही हूं। मैं हर चीज से दूर भाग रही हूं। मेरे भीतर न तो आत्मविश्वास बचा है, न ही आत्म सम्मान. जो भी टेलेंट था, जो भी महात्वाकांक्षा थी, जब तुमने अपनी हरकतों से छीन ली।"

मैंने अपना बच्चा गिरवा दिया, अबॉर्शन करवा लिया

"तुमने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। मैंने दस दिनों तक तुम्हारा इंतजार किया। गोआ ट्रिप मेरा बर्थडे प्रेजेंट था। तुमने मुझे धोखा दिया, फिर भी मैं तुम पर पैसे खर्च करती रही। मैंने अपना बच्चा गिरवा दिया, अबॉर्शन करवा लिया और इसके दर्द में तड़पती रही। मैंने तुम्हारे बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए क्या कुछ नहीं किया, मगर तुमने मेरे वापस लौटने के बाद मेरे क्रिसमस और बर्थडे पार्टी दोनों को चौपट कर दिया।"

टूटे सपनों और खाली वादों के साथ जा रही हूं

जिया ने अपने लेटर के अंत में लिखा था, "काश तुमने मुझसे प्यार किया होता जैसे मैं तुमसे प्यार करती थी। मैंने हमारे फ्यूचर का सपना देखा था। मैं इस जगह को टूटे सपनों और खाली वादों के साथ छोड़ रही हूं। अब मैं बस इतना चाहती हूं कि सो जाऊं और फिर कभी न उठूं। तुम्हारे साथ रहते हुए भी मुझे इतना अकेला महसूस हुआ। तुमने मुझे अकेला और कमजोर छोड़ दिया।"

More from Filmibeat

Read more about: jiah khan sooraj pancholi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X