जिया खान केस मामले में 'पंचोली हाउस' की तलाशी..शक के घेरे में सूरज!
[बॉलीवुड न्यूज] फिल्म एक्ट्रेस रहीं जिया खान के मर्डर केस का मामला एक बार सूर्खियां पकड़ता दिख रहा है। जी हां, इस केस में सीबीआई ने जुहू स्थित एक्टर आदित्य पंचोली और उनके बेटे सूरज पंचोली के घर की तलाशी ली। खबरों की मानें तो तलाशी में जिया खान की मौत से जुड़े कुछ सामान और दस्तावेज भी मिले हैं।

बता दें, साल 2013 की बात है, जब जिया खान अपने घर में पंखे में लटकी पाई गई थी। उस वक्त मामला खुदखुशी का लगा था, लेकिन बाद में जिया खान की एक चिट्ठी पुलिस के हाथ लगी, जिसमें साफ लिखा था कि उनके बॉयफ्रैंड सूरज पंचोली ने उन्हें खुदखुशी करने के लिए उकसाया था।
इसके बाद जिया खान की मां राबिया की अर्जी पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने पिछले साल सीबीआई को जांच का आदेश दिया था।इस मामले में सूरज को गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। हालांकि राबिया खान अपनी बात से पीछे नहीं हटी।
अमिताभ से आमिर तक, जानिए जिया खान की कहानी
बता दें, सूरज पंचोली फिलहाल फिल्म 'हीरो' की शूटिंग भी कर रहे हैं। बहरहालस बुधवार को सीबीआई की 2 टीमों ने आदित्य पंचोली और सूरज की घर की तलाशी ली। अब इस मामले में आगे क्या मोड़ आता है यह समय के साथ पता चलेगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications











