जिया खान की मौत एक राज़ बॉलीवुड शॉक्ड
निशब्द फिल्म से बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस अपने करियर की शुरु करने वाली जानी मानी मॉडल जिया खान ने सोमवार की रात लगभग 11 बजे अपने मुंबई में स्थित फ्लैट के पंखे से लटककर खुदखुशी कर ली। इस हादसे की खबर पुलिस को रात के 11बजकर 45 मिनट पर मिली। पुलिस के वहां पर पहुंचने तक जिया खान की लाश पंखे से लटकती रही। इस खबर को लेकर किसी भी तरह का कोई सुराख पुलिस को नहीं मिला है। कहा जा रहा है कि ये एक आत्महत्या है। लेकिन जिया खान का लिखा हुआ कोई सुसाइडल नोट भी अभी तक बरामद नहीं हुआ है।
जिया खान मुंबई के जूही एरिया में स्थित सागर संगीत अपार्टमेंट में अपनी मां के साथ रहती थीं। जब उन्होंने आत्महत्या की उस वक्त वो घर पर अकेली थीं। जिया खान की मौत पर कई सवाल उठे हैं। उनकी लाश के पास किसी तरह का कोई सुसाइडल नोट ना मिलना उनकी मौत को और भी शॉकिंग बना रहा है। पुलिस ने जिया खान की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया है। फिल्हाल वहां से कोई खबर नहीं आई है।
जिया खान की मौत से पूरा बॉलीवुड शॉक्ड है। जिया खान मात्र 25 साल की थीं और उनकी मौत का हर किसी को दुख है। जिया खान ने पहली फिल्म निशब्द की थी जिसमें अमिताभ बच्चन उनके साथ मुख्य भूमिका में थे। उसके बाद उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म गजनी की। आइये जानते हैं कि बॉलीवुड का जिया खान की मौत पर क्या कहना है।


Click it and Unblock the Notifications











