जिया खान केस में आया नया मोड़? सूरज पंचोली के लिए राहत भरा हो सकता है कोर्ट का ये आदेश!
मशहूर जिया खान केस तो सभी को पता ही है क्योंकि अभिनेत्री अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी और जिया खान के परिवार ने अभिनेता सूरज पंचोली पर इसका आरोप लगाया था। गौरतलब है कि उस वक्त आदित्य पंचोली के बेटे सूरज उनको डेट कर रहे थे। लेकिन इस समय इस केस को लेकर खबर तेजी से चर्चा में चल रही है जिसके बाद से लगता है कि आदित्य पंचोली और उनके परिवार को थोड़ी राहत की सांस मिलने वाली है।
खबर है कि इस केस में एक नया मोड़ आया है और इसको अब सीबीआई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है। ये केस लगातार 8 साल से चल रहा है और अब ये नया मोड़ निश्चित ही कई नई बातों के साथ सामने आने वाला है।

हाल ही में इस केस को लेकर सूरज पंचोली के वकील का बयान सामने आया था। उन्होने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की थी। उनका कहना था कि.. 'सेशंस कोर्ट का ये ऑर्डर मेरे क्लाइंट के लिए राहत वाला साबित होने वाला है।
हम लोग सुनवाई के लिए काफी समय से अर्जियां दे रहे थे। ये केस निश्चित ही अब 6 महीने में बंद हो जागा।' सूरज पंचोली ने फिल्म हीरो से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म को सुपरस्टार सलमान खान ने प्रोड्यूस और प्रजेंट किया था।
हालांकि उनकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। सूरज पंचोली ने अपने करियर के शुरुआत में इस विवाद का सामना किया है। देखना ये है कि आने वाले समय में उनका करियर किस ओर जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











