..................... Jiah Khan boyfriend Sooraj Pancholi arrested - Hindi Filmibeat

जिया खान की मां ने कहा सूरज ने जिया को यूज़ किया

जिया खान जिनके सुसाईड केस ने पूरी बॉलीवुड को हिला कर रख दिया है का कहना है कि जिया खान के ब्वॉय फ्रैंड सूरज पंचोली ने जिया की जिंदगी बर्बाद कर दी थी। जिया खान की मां का कहना है कि सूज पंचोली ही उनकी बेटी जिया की मौत का जिम्मेदार है। जिया खान के द्वारा लिखा गया 6 पन्नों का सुसाइड लैटर भी इस बात की गवाही देता है कि सूरज पंचोली के धोखे ने जिया खान को सुसाईड करने के लिए मजबूर कर दिया था। जिया खान सूरज के द्वारा प्रेगनेंट भी हो गयी थी लेकिन बाद में उन्होंने अबॉर्शन करा लिया था। लेकिन फिर भी जिया खान सूरज पर आंखें बंद करके भरोसा करती रही।

जिया खान की मां ने सोमवार की रात को ही सूरज पंचोली के खिलाफ केस दर्ज कराया और सूरज पंचोली को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आज मंगलवार को सूरज पंचोली को मुंबई की अंधेरी अदालत में पेश किया जाएगा और वहां पर सूरज के खिलाफ दाखिल की गयी जिया खान की मां की अर्जी पर विचार किया जाएगा। जिया खान की मां कल रात पुलिस स्टेशन में मौजूद थीं लेकिन जब मीडिया उनके पास पहुंची तो वो वहां से अचानक गायब हो गयीं। हो सकता है कि वो मीडिया से मिलकर इन बातों पर कोई चर्चा नहीं करना चाहती हों।

जिया खान के घर पर भी कुछ मीडिया कर्मी पहुचं गये तो जिया खान की मां ने आखिर रोते हुए कहा कि सूरज पंचोली ने जिया खान को यूज किया है। जिया खानकी मौत की वजह सूरज पंचोली ही हैं। जिया खान की मां ने ये भी कहा कि सूरज पंचोली को सजा मिलेगी तो जिया खान को इंसाफ मिलेगा। आइये जानते हैं कि जिया खान ने अपने सुसाइड लैटर में क्या लिखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X