..................... Jhund release date out, Amitabh Bachchan had a blast with a powerful poster! झुंड की रिलीज डेट आई सामने, दमदार पोस्टर के साथ अमिताभ बच्चन ने किया धमाका! - Hindi Filmibeat

झुंड की रिलीज डेट आई सामने, दमदार पोस्टर के साथ अमिताभ बच्चन ने किया धमाका!

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर किसी ना किसी फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं और इस समय वो फिल्म झुंड को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं। अब इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है और इसके साथ एक धमाकेदार पोस्टर भी साझा किया गया है। इस पोस्टर में अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। पोस्टर को काफी पसंद किया जा रहा है। इस पोस्टर में लिखा है, झुंड नहीं टीम कहिए।

इसके अलावा इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हुआ है। अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट करते हुए लिखा है.. ''इस टोली से मुकाबला करने के लिए रहें तैयार, हमारी टीम आ रही है।

amitabh bachchan, jhund, अमिताभ बच्चन, झुंड

झुंड 4 मार्च 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में होगी रिलीज।'' बता दें कि इसके पहले फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है जिसको काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म को सैराट के निर्देशक नागराज मंजुले निर्देशित कर रहे हैँ।

बता दें कि वो पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रहे हैं और इसको लेकर वो काफी ज्यादा उत्साहित हैं। अमिताभ बच्चन इस वक्त इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं और फैंस का कहना है कि ये फिल्म बेहतरीन साबित हो सकती है।

इसके अलावा अमिताभ बच्चन ब्रह्मास्त्र को लेकर भी बिजी हैं और इसके लिए काफी समय से इंतजार कर रहे हैँ। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में इनके अलावा नागार्जुन और मौनी रॉय नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X