Jhund: इस दिन रिलीज होगी अमिताभ बच्चन की धमाकेदार फिल्म- फुटबॉल कोच का रोल निभाएंगे
अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड के लिए सभी को काफी बेसब्री से इंतजार था तो आपको बता दें कि इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। बिग भी धमाकेदार फिल्म झुंड 20 सितंबर 2019 तो सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए लिए तैयार है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक फुटबॉल टीचर के रोल में नजर आने वाले हैं और इसके लिए उन्होने काफी ज्यादा तैयारी की है। इस तरह के रोल में अमिताभ बच्चन को इसके पहले कभी भी नहीं देखा गया है।
बता दें कि इस फिल्म को इसलिए और भी सुर्खियां मिल रहीं हैं क्योंकि इसको मराठी फिल्म सैराट के डॉयरेक्टर नागराज मंजुले निर्देशित कर रहें हैं। अमिताभ बच्चन की इस फिल्म के पहले पोस्टर ने सामने आकर धमाल मचा दिया था और लोगों का मानना है कि..

इस फिल्म में वो फिर से जबरदस्त अभिनय करते नजर आने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी रिटायर्ड स्पोर्ट्स टीचर विजय बारसे के जीवन पर आधारित हैं।
अमिताभ बच्चन एक कोच की तरह झुग्गी में रहने वाले गरीब बच्चों को फुटबॉल प्लेयर बनाकर उनका जीवन बदलते हुए नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन इस समय फिल्म बदला को लेकर भी चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications